फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लिंटर डलवाने गए मजदूर की बिजली के करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। लिंटर घोलने वाली मिक्सचर मशीन पर मजदूरी कार्य करने गए भोकरहेड़ी निवासी युवक की शुक्रताल में विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी को भेज दिया। मृतक के भाई ने मिक्सचर मशीन स्वामी व मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी विपिन (19) मजदूरी का कार्य करता था। शुक्रवार की देर रात उसे कस्बे का ही रहने वाला व्यक्ति अपनी लिंटर घोलने वाली मिक्सचर मशीन पर मजदूरी कार्य के लिए शुक्रताल ले गया था। मकान स्वामी की छत पर विद्युत केबल पड़ा था, जिसमें जगह-जगह कट थे। वहां मजदूरी करते समय विपिन को करंट लग गया।
मजदूर के भाई राजेश का आरोप है कि ठेकेदार व मकान मालिक उसके भाई को वहीं तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए। लगभग एक घंटा बाद जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उस समय उनका भाई अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। वे उसे भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि अगर समय रहते उसके भाई को उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इस पर दर्जनों लोग थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शुक्रताल श्मशान घाट पर विपिन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पति संजय रवि, अंकुर गंगवालिया, बबलू कुमार, संजय एडवोकेट, बलधारी, हरेंद्र, मिन्टू, मनोज, शीशराम व भूपेंद्र एडवोकेट आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राजेश ने पुलिस को ठेकेदार व मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पिता ओमपाल,भाई राजेश, राकेश, अक्षय, बहन रेशमा, पूजा, आरती, शिवानी है। मृतक परिवार में सबसे छोटा था। माता संतोष की बीते वर्ष कैंसर की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। परिवार में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें