भोपा। महिला ने प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक पर नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था ।पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को आरोपी का चालान किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सोमवार को थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में उसकी बेटी कक्षा पांच की छात्रा है तथा इसी विद्यालय में गांव की दूसरी छात्रा कक्षा चार में है। दोनों छात्राएं स्कूल गयी थी। दोपहर को छुट्टी के समय सभी बच्चे स्कूल से जाने लगे।
ठीक उसी समय उसकी बेटी स्कूल में अकेली रह गयी तभी प्रधानाध्यापक ने उसे तथा कक्षा चार की छात्रा को अपने पास बुलाया। आरोप था कि तभी अध्यापक ने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की थी। शराब का सेवन किए हुए आरोपी ने छात्राओं को धमका कर चुप कर दिया था। दोनों छात्राओं ने घर जाकर परिजनों को बताया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अध्यापक सतीश के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर उसका चलान कर दिया है।