फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डॉक्टर से मारपीट के चार आरोपी गार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने पांच में से चार आरोपी गार्डों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया हैै।
शुक्रवार को डॉ़ दीपांशु सैनी की बाइक खड़ी करने को लेकर कॉलेज के गेट पर तैनात गार्डों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद पांच गार्डों ने मिलकर डॉक्टर की पिटाई की थी। घटना के विरोध में शनिवार सुबह सभी डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया था। मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया था।
विज्ञापन



घटना के बाद शाम को सिक्योरिटी के एरिया मैनेजर आनंद तोमर ने मारपीट में शामिल पांच गार्डों मोनू, अंकित, रितिक, छत्रपाल और अंकित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि चार आरोपी गार्ड मोनू निवासी पुरबालियान, छत्रपाल निवासी खानूपुर, अंकित निवासी मिल मंसूरपुर, अंकित निवासी मोलाहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ऋतिक अभी पकड़ से बहार है। उसे तलाशा जा रहा हैै।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें