फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हाईवे पर बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। पानीपत-खटीमा हाईवे से रेई मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक मनोज कश्यप की मौत हो गई। उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। गांव रेई निवासी मनोज कश्यप अपनी बहन को रिश्तेदारी में छोड़कर वापस अपने गांव जा रहा था। शाम करीब चार बजे पानीपत-खटीमा हाईवे से गांव के मार्ग पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि परिजनों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें