फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विदेश भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। विदेश भेजने के लिए फर्जी वीजा देकर एक युवक से साढ़े आठ लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बढीवाला निवासी नदीम ने गांव खुडडा निवासी एक युवक से पांच युवक सऊदी अरब भेजने के बारे में बात की तो उसने साढ़े आठ लाख रुपए खर्चा बताया। पीड़ित ने रुपये दे दिए। आरोपी ने पांच वीजा दिए। जब पांचों युवक दिल्ली मेडिकल कराने गये तो वहां वीजा फर्जी होने के कारण मेडिकल नहीं हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि रविवार को जब आरोपी के घर जाकर रुपए मांगे तो उल्टे उनके साथ गाली गलौज की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस उसे बुलाने उसके घर गई तो वह भाग गया। नदीम का आरोप है कि उसे गोली मारने की धमकी दी गई। कहा कि वह रुपये वापस नहीं देगा। पीड़ित ने जान का खतरा जताया है। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें