मुजफ्फरनगर। औद्योगिक क्षेत्र सुजड़ू के बिजली घर में काम करता लाइनमैन 11 केवी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से ऊर्जा निगम अधिकारियों ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
एक्सईएन सागर लाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सुजड़ू बिजली घर में आवश्यक मरम्मत कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि मरम्मत से पहले बिजली घर की सभी पांच लाइनों का शटडाउन लिया गया था लेकिन इस दौरान एक लाइन में आए करंट की चपेट में आने से लाइनमैन सुधीर कुमार झुलस गया। उन्होंने बताया कि विभागीय कर्मचारी झुलसे लाइनमैन को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।