फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: केंद्रीय जीएसटी विभाग ने जेबी स्टील्स पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित जेबी स्टील्स पर केंद्रीय जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को छापा मारा। पांच गाड़ियों में पहुंची केंद्रीय जीएसटी की टीम ने फर्म में कार्यरत कर्मचारी और निदेशकों से पूछताछ की। खरीद बिक्री का हिसाब लेने के साथ ही फर्म के खाते भी चेक किए गए। मेरठ से पहुंची केंद्रीय जीएसटी की टीम में शामिल अधिकारियों ने घंटों तक जांच की।
विज्ञापन

जेबी स्टील में सरिया, गर्डर, चैनल और स्टील प्लेट गाजियाबाद और अन्य जनपदों से मंगाकर जिले में सप्लाई किया जाता है। कुछ वर्ष पूर्व तक फर्म निदेशकों की ओर से वेयर गंज में सरिया गर्डर आदि की ट्रेडिंग की जाती थी लेकिन उसके बाद सभी पार्टनर अलग-अलग हो गए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह केंद्रीय जीएसटी मेरठ के अधिकारियों ने जेबी स्टील पर पहुंच कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान स्टॉक के आधार पर खरीद और बिक्री का मिलान किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले फर्म मालिक के भाई के राना चौक के समीप स्थित गोदाम पर भी केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने जांच की थी। हालांकि स्टेट जीएसटी एचआईबी के जॉइंट आयुक्त सिद्धेश चंद्र दीक्षित ने छापेमारी की कार्रवाई से अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें