फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंबरपुर में मकान की छज्जा गिरने से पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली/रतनपुरी। रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में मंगलवार रात ग्रामीण मुकेश कुमार के मकान की छज्जा गिर गई। हादसे में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

किसान मुकेश अपने परिवार के साथ अपने मकान की छत पर निकले छज्जे पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके मकान का छज्जा गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल मुकेश (50) उसकी पत्नी शारदा (48), बेटा सावन (18) , बेटी राखी (21) और धेवता शिव (06) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीएचसी पर डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि छज्जा गिरने से हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और राहत कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें