फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिम संचालक का नाम पूछकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्केट के पास दुकान में हिंदू युवती के साथ छोले भटूरे खा रहे शामली के थानाभवन के रहने वाले जिम संचालक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। कोर्ट रोड पर खींचकर पीटा गया। बीच-बचाव कराने आई युवती के साथ भी खींचतान हुई। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने जिम संचालक को सिविल लाइन थाने ले गई। युवती का कहना है कि वह जिम संचालक के साथ अपनी मां की दवाई लेने के लिए आई थी। पुलिस ने युवती की ओर से गौरव शर्मा, कुशलवीर ,शुभम,प्र शांत शर्मा व लोकेश सैनी व 10,12 अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन




रविवार शाम छोले-भटूरे की दुकान पर बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे। यहां छोले-भटूरे खा रहे युवक से नाम पूछा। आरोप है कि युवक ने अपना नाम आशु शर्मा बताया। युवती ने भी अपने परिजनों से बात कराने से इन्कार कर दिया।
इस बीच युवक की पहचान थानाभवन के जिम संचालक महताब के रूप में होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महताब को दुकान के बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई की गई। युवती ने बीच-बचाव का प्रयास किया, इस दौरान उसके साथ भी खींचतान हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

-
युवती ने यह बताई कहानी
पुलिस के सामने युवती ने बताया कि वह शामली के गांव की रहने वाली है और जिस संचालक को जानती है। उसकी मां बीमार है, जिस कारण वह उसके साथ जिला परिषद मार्केट से दवाई लेने आई थी। दोनों दुकान पर छोले-भटूरे खाने लगे, इसी दौरान यह हंगामा हुआ।
विज्ञापन

-
दुकान पर कर रहे थे अशालीन व्यवहार : रवि
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी का कहना है कि युवक दुकान हरकत कर रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाम पूछा तो गलत बताया।

एसपी सिटी अमित जैन का कहना हैं कि युवक को पीटा गया है। युवती की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें