फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ट्रक में मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे पर नावला कोठी के निकट अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर मखियाली निवासी विपिन, मांगेराम, प्रेमवीर, गीता, ऊषा कार में सवार होकर मेरठ की ओर से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। सोमवार अलसुबह करीब पांच बजे जब कार नेशनल हाईवे नावला कोठी के निकट पहुंची तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक में कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार उक्त पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मांगेराम, प्रेमवीर, ऊषा को हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान हाईवे का यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें