फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नव विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। नव विवाहिता विशाखा (21) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव रेई निवासी रविसन ने लगभग दो माह पूर्व गांव संधावली की विशाखा से कोर्ट मैरिज की थी। युवती के परिजनों का 5 अप्रैल से आना-जाना भी हो गया था। रविवार की देर रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतका के परिजन भी रात में ही गांव रेई पहुंचे और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के पिता संजीव ने बताया कि उनकी बेटी का शव चारपाई पर था। उसके गले पर निशान थे, जिससे हत्या करना प्रतीत हो रहा था। हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मृतका के पति रविसन के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या या आत्महत्या है। तभी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें