खतौली। जीटी रोड पर गांव भैंसी के निकट कार की टक्कर लगने से बाइक चालक जनपद अमरोहा के धनोरा थाने के शेरपुर निवासी बाइक सवार कवेंद्र (30) की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
जनपद अमरोहा के थाना धनोरा के शेरपुर निवासी युवक अपने साथी जिला अमरोहा के थाना नौगांव सादात के गांव कूड़ा निवासी जितेंद्र के साथ देर शाम बाइक से भैंसी कट होते हुए खतौली की ओर आ रहा था।
यह जब गांव भैंसी के निकट सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने कवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
्र