फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ऊर्जा निगम ने 25 उपभोक्ताओं को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। बकायेदारों और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चौसाना क्षेत्र के ग्राम जिजौला और अलीपुरा में विजिलेंस व ऊर्जा निगम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान जिजौला गांव में बिजली बकायेदारों और चोरी के मामलों में 25 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए, जबकि अलीपुरा गांव में पांच उपभोक्ताओं को बकाया और चोरी के नोटिस दिए गए। टीम ने बकाया बिलों की जांच कर उपभोक्ताओं को तत्काल भुगतान कराने को कहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तय समय में बकाया जमा न करने और नियमों के उल्लंघन पर आगे और सख्ती बरती जाएगी। जरूरत पड़ने पर कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। विजिलेंस विभाग की टीम में एसआई रोहिताश सिंह, एसआई नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल रामवीरेश यादव, कांस्टेबल प्रवीन और पवन कुमार शामिल रहे। वहीं बिजली विभाग की ओर से जेई आजम अकबर, छोटे जेई रंजीत कुमार तथा टेक्नीशियन बृजेश कुमार सहित अन्य बिजली कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें