फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हनी ट्रैप के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शादी समारोह में ढोल बजाने का काम दिलाने के बहाने घर बुला कर 16,100 रुपये और मोबाइल लूटने तथा फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दो महिलाओं को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

25 जनवरी को शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी आतिश ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह शादी प्रोग्राम में ढोल बजाता है। उसके साथी ने उसे कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी में काम दिलाने के बहाने बुलाया, जहां दो महिलाओं समेत कई युवकों ने उसकी मारपीट की और 4,100 रुपये ऑनलाइन खाते में डालवाए। इसके अलावा 1,200 रुपये नकद और दो मोबाइल भी लूट लिए गए।
आरोपियों ने फर्जी वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी थी।
मामले में पुलिस ने पहले ही महिला आरोपियों जुल्लो और आसमा को गिरफ्तार कर चालान किया था। मंगलवार को पुलिस ने मोहल्ला बिसातियान निवासी और आर्यपुरी में जनसेवा केंद्र संचालक तनवीर तथा गांव बरनावी निवासी कासिम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें