फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने राजमिस्त्री से मोबाइल व 25 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
crime,loot
विज्ञापन
बदमाशों ने राजमिस्त्री से मोबाइल और 25 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

खतौली। बदमाशों ने बाइक सवार राजमिस्त्री से मोबाइल और 25 हजार रुपये की नगदी लूट ली। बदमाशों ने राजमिस्त्री को गन्ने के खेत में पेड़ से बांधकर डाल दिया और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने 14 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव कैली निवासी रिजवान पुत्र आस मोहम्मद राजमिस्त्री है। वह आवास विकास में मकान निर्माण का कार्य कर रहा है। शुक्रवार की शाम को रिजवान अपनी मजदूरी के 25 हजार रुपये लेकर बाइक से अपने गांव के लिए निकला था। उसने ने बताया कि गांव दूधली में जंगल के रास्ते में 5-6 बदमाश खड़े हुए थे। इन बदमाशों ने राजमिस्त्री की बाइक को रुकवाया। बाइक के रोकते ही बदमाशों ने राजमिस्त्री को कब्जे में कर लिया। बदमाश राजमिस्त्री को गन्ने के खेत में ले गया। खेत में बदमाशों ने तमंचों के बल पर उससे उसका मोबाइल व 25 हजार रुपये की नगदी लूट ली। बदमाशों ने राजमिस्त्री को गन्ने के खेत में खड़े पेड़ से बांध दिया और वहां से नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की शाम को राजमिस्त्री किसी तरह से बंधकमुक्त होकर अपने गांव में पहुंचा। राजमिस्त्री ने घटना की जानकारी अपने परिजनों और ग्रामीणों को दी। पीड़ित राजमिस्त्री शनिवार को दोपहर बाद थाने में पहुंचा। उसने पुलिस को लूट की घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने 14 घंटे के बाद लूट की सूचना देने के बारे में जानकारी ली। राजमिस्त्री ने बताया कि वह बदमाशों से पूरी तरह से भयभीत हो गया था। इसलिए रात के समय उसने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने लूट की सूचना देने को लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें