फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह ने बहादुर अमित को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये गांव मुंडभर निवासी फायरमैन अमित बालियान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अमित की तीन दिन पूर्व दिल्ली के पीरागढ़ी में एक फैक्टरी में लगी आग को बुझाते समय हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

भौराकलां क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी अमित बालियान दिल्ली दमकल विभाग में फायरमैन थे। तीन दिन पूर्व पीरागढ़ी स्थित एक फैक्टरी में लगी आग को बुझाते समय अमित हादसे का शिकार हो गए थे, जिनका शव आग बुझने के बाद फैक्टरी से बरामद हुआ था। क्रिकेटर युवराज सिंह ने शनिवार शाम अपने फेसबुक पेज पर आग बुझाते समय शहीद हुए फायरमैन अमित को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। युवराज सिंह ने लिखा, जिस तरह अमित बालियान ने अपनी जान की बाजी लगाकर आग में फंसे अन्य लोगों को बचाया, वह बहादुरी भरा है। चिरनिद्रा में लीन अमित, आपकी वीरता को बहुत बहुत सम्मान। आपके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवराज सिंह के इस वक्तव्य को अब तक 34 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें