ऋषि दयानंद के सपनों का देश बनाए : कर्मवीर
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज गांधी कालोनी में चल रहे सामवेद यज्ञ में राष्ट्रीय सुरक्षा, मानव कल्याण और समाजोत्थान के लिए आहुतियां दी गई। योग गुरू स्वामी कर्मवीर ने कहा कि ऋषि दयानंद के सपनों का भारत बनाएं।
गांधी कालोनी स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित सामवेद यज्ञ में मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर ने कहा कि योग साधना से ईश्वर की प्राप्ति होती है। चित्त की वृत्तियों पर नियंत्रण योग है। ध्यान, प्राणायाम और आसन के साथ व्यवहार, आहार तथा सदाचरण से जीवन सुखद बनेगा। यम, अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का पालन करें, जिससे आत्मा और अंत:करण पवित्र हों। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाजों में वेद मंत्र गूंजें, नित्य वैदिक यज्ञ हो तथा संत-महात्माओं का सत्संग हो, तभी समाज में संस्कृति एवं संस्कारों की चेतना जगेगी।
इससे पूर्व हवन में यज्ञमान अजय एवं रचना कंसल, सतीश बालियान रहे। गजेंद्र राणा, इंद्रपाल सिंह ने विद्वानों का सत्कार किया। अधिवक्ता मनीष अग्रवाल, आनंदपाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, मंगत सिंह आर्य, योगेश्वर दयाल, राम सिंह धीमान, ब्रजपाल सिंह, राधेश्याम त्यागी, विजय पाल सिंह, राकेश ढींगरा, संगीता आर्या, कुसुम, ओमवती, अंजू छाबड़ा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आचार्य गुरुदत्त आर्य ने एवं संचालन गजेंद्र राणा ने किया।
गांधी कालौनी के आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR