फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दस हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में गोकशी को लेकर सक्रिय गिरोह का सदस्य दस हजार का इनामी सहारनपुर जनपद निवासी मोहम्मद चांद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वह चार मामलों में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस पीनना बाइपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर कच्चे मार्ग पर बाइक दौड़ा कर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसने अपना नाम सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा के गांव कमरहेडा मानक मऊ निवासी मोहम्मद चांद बताया। सीओ ने बताया कि बंजारा जाति का मोहम्मद चांद खानाबदोश अपराधी है। ठिकाना बदलता रहता था। नई मंडी कोतवाली में गोकशी के तीन मामलों व शहर कोतवाली के मुठभेड़ के मामले में वांछित था। उसका गिरोह रात में वाहन लेकर आता था और जंगल में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को गोकशी के लिए उत्तराखंड ले जाता था। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा में दो व कानपुर कोतवाली में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उसके छह साथियों को पूर्व समय में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें