भोपा। भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर सोलानी नदी पुल के निकट ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ कर मौके से भाग गया।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी-लकसर मार्ग पर सोलानी नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार 29 वर्षीय बिट्ट निवासी गांव माडाबेला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भोपा पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बिट्टू अपने दोस्त संदीप को भोपा के निकट छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहा था। मृतक के परिवार में माता शकुंतला व भाई नीटू हैं। दो शादीशुदा बहन भी हैं। सीओ देववृत वाजपेई ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे लेकर चालक की तलाश की जा रही है।