फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खुले में पड़ा मिला गोवंश अवशेष, हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के निकट खुले में गोवंश का अवशेष मिलने पर बजरंग दल तथा एलआईसी एनिमल वेलफेयर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए अवशेष को दबवा दिया।
विज्ञापन

गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग के किनारे मोहल्ला सददीक नगर के सामने एक गोवंश का अवशेष खुले में पड़ा होने की जानकारी मिलने पर एलआईसी एनिमल वेलफेयर तथा बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस के सामने भी कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलवा कर जांच कराई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत करते हुए खुले में पड़े अवशेष को दबवा दिया। पुलिस ने बताया कि किसी ने मृत बछड़ा कूड़े के आसपास डाल दिया था। जिसे कुत्तों ने नोंच रखा था। गोवंश के अवशेष की पशु चिकित्सक से जांच करा कर उसे दबवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें