फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर गाय की मौत

विज्ञापन
खतौली में होली चौक पक्का बाग गोशाला रोड पर ट्रांसफार्मर के करंट से मरी पड़ी आवारा गाय। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर गाय की मौत
विज्ञापन

खतौली। करंट की चपेट में आकर गाय की मौत हो गई। इस घटना से खफा लोगों के साथ लाइनमैन ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। मोहल्ले की महिलाओं और नागरिकों ने पुलिस को विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के होली चौक पक्काबाग गोशाला रोड पर खुले में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसके चारों ओर विद्युत विभाग की ओर से चहारदीवारी या बैरिकेडिंग भी नहीं कराई गई है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि खुले में ट्रांसफार्मर रखे होने की वजह से करंट लगने से कई आवारा पशु मर चुके हैं। लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। विद्युत निगम की लापरवाही की वजह से ही शनिवार को करंट लगने से एक आवारा गाय मर गई। गाय के मरने को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा की सूचना पर दो लाइनमैन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इनमें से एक लाइनमैन ने लोगों के साथ अभद्रता कर दी। वहीं, मोहल्ला निवासी पुनीत अरोरा, प्रवीण, चंचल, कमलेश, बबली अरोरा आदि ने विद्युत निगम के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें