जानसठ। गांव सोहंजनी में खेत की डोल के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने परिवार के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस नामजद आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
सोहंजनी में एक ही परिवार से ताल्लुक रखने वाले कपिल और गौरव के खेत बराबर में स्थित है। नौ अप्रैल की शाम को खेत की डोल को लेकर दोनों में फोन पर ही विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि खेत से घर लौटते हुए गौरव ने कपिल को गोली मार दी। घायल की ओर से गौरव के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर पुलिस ने गौरव को गांव सोहंजनी बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।