फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ठगी के लिए फर्जी खाता खोलने के आरोपी छात्र की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुई साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खोलने के मामले में आरोपी के जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई हुई। विशेष न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने आरोपी आमिल की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
अभियोजन के अनुसार एचडीएफसी बैंक में मोहित को प्रोपराइटर दिखाते हुए एक फर्म के नाम से खाता खोला गया। इसके लिए मोहित के नाम से फर्जी पैन कार्ड और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से अर्जित रकम को मंगाने, निकालने और ट्रांसफर करने में किया जा रहा था। खाते के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत भी दर्ज है। अभियोजन ने इसे संगठित अपराध की तरह संचालित गतिविधि बताया है।
विज्ञापन

जमानत की मांग करते हुए आरोपी आमिल के अधिवक्ता ने कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है और उसका मोहित कुमार से कोई वास्ता नहीं है। बचाव पक्ष के मुताबिक आरोपी को मुकदमे की जानकारी साइबर क्राइम थाने से नोटिस मिलने के बाद हुई।
यह भी कहा गया कि सह-अभियुक्त ने विवेचना में उसका नाम नहीं लिया और घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। आमिल छात्र है, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह 13 नवंबर से जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली देखने के बाद अदालत ने कहा कि आमिल पर अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए फर्जी पैन कार्ड और खाता खोलने का आरोप है, जो आर्थिक श्रेणी के अपराध से जुड़ा है। मामले के तथ्यों, परिस्थितियों, प्रथम दृष्टया संलिप्तता और अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें