फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीनों आरोपियों को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव के प्रकरण में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के बेटे समेत तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा हटाकर अदालत में रिपोर्ट पेश की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अदालत को बताया कि वादी और चुटैल के बीच सुलहनामा हो गया है। इस सुलहनामे के बाद पुलिस ने प्राथमिकी से जानलेवा हमले की धारा का विलोप कर दिया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट अदालत को प्रेषित कर दी है।
सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से दाखिल किए गए जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई हुई। अदालत ने आरोपी ठाकुर पूरण सिंह के बेटे नंदू उर्फ विजय प्रताप के अलावा आरोपी रवि और अनिकेश की जमानत अर्जी स्वीकृत कर ली है।
विज्ञापन

-
इनसेट
क्या था मामला
नसीरपुर गांव के दुष्यंत कश्यप पर मामूली विवाद के बाद हमला कर दिया गया था। पीड़ित की मां ओमवती ने किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रवि, नंदू उर्फ विजय प्रताप और अनिकेश को पुलिस ने जेल भेज दिया था। दोनों पक्षों ने 14 मार्च की पंचायत का एलान किया था, जिसके बाद से गांव में तनाव बन गया था। इसके बाद सिसौली में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फैसला हुआ था। पुलिस ने दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें