मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर छोटा हाथी स्टेयरिंग जाम होने के कारण पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर छोटा हाथी पलटने से छह लोग घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक सूचना के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मेरठ के किठौर निवासी चालक ताज मोहम्मद अपना छोटा हाथी से परिवार को लेकर कलियर शरीफ जा रहा था। यहां जोली चौकी के पास अचानक स्टेयरिंग जाम होने के कारण छोटा हाथी सड़क पर ही पलट गया।