फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अदालत ने पिता-पुत्रों को सुनाई चार-चार साल की सजा, तीनों पर जुर्माना भी लगाया

Fri, 24 May 2024 04:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में अदालत ने झगड़े के दोषियों पिता और पुत्रों को चार-चार साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के ऊंचा गांव में जमीन की रंजिश के मामले में हुए झगड़े के तीन दोषियों को अदालत ने चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई। दोषियों पर 23-23 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-4 के पीठासीन अधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि कैराना थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में 29 मई 2010 को जमीन की रंजिश में नीरज और जयप्रकाश पर पड़ोस के ही कृष्णपाल ने अपने बेटे सचिन और रविंद्र के साथ मिलकर हमला बोल दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-4 में हुई। तीनों अभियुक्तों पर दोष सिद्ध हुआ। धारा 308 में तीनों को चार-चार साल के कारावास और 23-23 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड की आधी धनराशि प्रकरण के वादी को देने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
विज्ञापन

पीड़ितों को बनाया दिया था आरोपी
प्रकरण में पीड़ित नीरज और जयप्रकाश के खिलाफ भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। अदालत ने दूसरे पक्ष के मुकदमे में दोनों को दोष मुक्त करा दिया।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें