मामले की जांच के बाद पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में क्लोजिंग रिपोर्ट दाखिल की, जिसे अदालत ने लौटा दिया था। एडीजीसी फौजदारी प्रदीप बालियान ने बताया कि आलियान को पुन: समन भेजा गया है। पुलिस फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। आलिया के अदालत में बयान होने हैं।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
वादिया ने 27 जुलाई 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद मे इसे बुढ़ाना कोतवाली ट्रांसफर किया गया।
यह लगाए गए थे आरोप
पीड़िता का कहना था कि उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।