फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 14 टेबल पर मतगणना, बुढ़ाना में होंगे 26 राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल के चबूतरों पर मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना 14 टेबल पर होगी। बुढ़ाना विधानसभा में सबसे ज्यादा 26 राउंड में गिनती होगी। छह विधानसभा पर यहां इसी तरह गिनती होगी। प्रत्येक राउंड के बाद मतों की घोषणा की जाएगी। सभी छह विधानसभा में यहां 23 से 26 राउंड के बीच मतगणना पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


मतगणना स्थल के चारों ओर बेरिकेडिंग लगाकर सुरक्षित कर दिया गया है। अधिकारियों और मीडिया के अलग-अलग पांडाल बनाए गए हैं। मतगणना स्थलों को इस तरह तैयार किया गया है कि बाहरी कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह दिनभर तैयारी में जुटे रहे।
नवीन मंडी स्थल पर मंगलवार को किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। मतगणना स्थल पर केवल कर्मचारी, एजेंट और मीडिया के लोग ही जा सकेंगे। प्रत्येक विधानसभा में एक साथ 14 टेबल पर गिनती होगी।
विज्ञापन

-
आठ टेबल पर होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

लोकसभा चुनाव को लेकर पोस्टल बैलेट की गिनती भी सुबह आठ बजे ही शुरू हो जाएगी। पोस्टल बैलेट के लिए आठ टेबल लगाई गई हैं। प्रत्याशियों का हर टेबल पर एक एजेंट और एक चीफ एजेंट रहेगा।



निगरानी कैंप रात तीन बजे तक हटेंगे

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सपा और बसपा के नेताओं से बात की। उन्होंने कहा कि जो निगरानी कैंप उन्होंने लगाए हैं, उन्हें चार जून को सुबह तीन बजे तक हटा लें। आठ बजे मतगणना प्रारंभ होनी है और छह बजे से मतगणनाकर्मी पंडाल में पहुंच जाएंगे।

-

सरधना में होगी 27 राउंड गिनती

मुजफ्फरनगर की पांच लोकसभा क्षेत्र के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। सरधना में 27 राउंड में मतगणना पूरी होगी। बुढ़ाना में 26 राउंड गिनती होगी। मुजफ्फरनगर में 24 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। चरथावल और खतौली में 23 राउंड में मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा।



मतगणना स्थल की रहेगी निर्बाध आपूर्ति

मतगणना के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी। विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा और एसडीओ ब्रिजेश कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। आपूर्ति निरंतर मिले, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि हमारा पूरा प्रयास है कि मतगणना तक कोई कट बिजली का न हो। आपूर्ति सुचारु रहेगी।



नाश्ता, भोजन, पानी मिलेगा

मतगणना स्थल पर अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों सभी के लिए नाश्ता, भोजन और पानी की व्यवस्था मतगणना स्थल पर ही रहेगी। पूर्ति विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरा विभाग तैयारी में जुटा है।

-

गेहूं क्रय केंद्र बंद रहेंगे

नवीन मंडी स्थल पर चल रहे तीन गेहूं क्रय केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं होने के कारण प्रशासन ने एक दिन के लिए इन क्रय केंद्रों को बंद किया है। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने बताया कि केवल एक दिन के लिए क्रय केंद्र बंद रहेंगे, बाकी के दिन यथावत चलते रहेंगे।


इनसेट
इस तरह आएंगे नतीजे
मेरठ की सरधना विधानसभा के नतीजे मुजफ्फरनगर में राउंडवार घोषित किए जाएंगे, जबकि मीरापुर और पुरकाजी सुरक्षित सीट के नतीजे बिजनौर लोकसभा के नतीजों के साथ घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें