फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव : ओवैसी बोले, गुंडागर्दी के खिलाफ हिम्मत दिखाने वालों पर दर्ज किए मुकदमे, ये योगी का कुशासन

Fri, 22 Nov 2024 07:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

ककरौली में पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 148 लोगों को केस दर्ज किया गया है। इनमें सपा और एआईएमआईए के कार्यकर्ता शामिल हैं। 
विज्ञापन
पुलिस और पथराव करने वाले आमने सामने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ककरौली में एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। गुंडागर्दी के खिलाफ हिम्मत दिखाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन

 

एक्स पर पोस्ट में ओवैसी ने कहा कि 80 कार्यकर्ताओं पर केस लगाया गया है। वो ख्वातीन (महिला) जिन्होंने चुनाव के दौरान पुलिस की गुंडागर्दी के खिलाफ हिम्मत दिखाई थी, उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। तंज कसा कि योगी का प्रशासन नहीं, कुशासन है। 
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि ककरौली में एआईएमआईएम और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी अरशद राना के बेटे को भी पुलिस ने पकड़ लिया था, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें