फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
चिकित्साधिकारियों को सम्मानित करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इप्सेफ एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर सरकारी कर्मचारियों ने कर्तव्य दिवस मनाते हुए शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिषद के पदाधिकारियों ने कोरोना से बचाव व उपचार में लगे निगम के कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ डा. प्रवीण चौपड़ा, सीएमएस महिला डा. अमृता रानी भांबे, डा. पंकज अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एआरएम रोडवेज संदीप अग्रवाल के अलावा सभी चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष संजीव लांबा ने बताया कि सरकारी कर्मियों विशेषतौर पर स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मियों द्वारा प्रथम पंक्ति में कार्य किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है। इस अवसर पर अनुज त्यागी, सुधीर कुमार, केसी राय, मोहम्मद हारून, शौराज सिंह, भोला प्रसाद, पवन गिरि, सुनील कुमार, शकुंतला सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें