फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। रोहाना मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चचेरी बहन घायल हो गई।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां निवासी विनोद (32) पुत्र महावीर बृहस्पतिवार को बाइक से चचेरी बहन अंजलि को लेकर किसी कार्य से चरथावल जा रहा था। उसी दौरान चरथावल-रोहाना मार्ग पर चरथावल रजवहे के पास सामने तांगा आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक घोड़ा के बिदकने से विनोद की बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। गंभीर रूप से घायल विनोद को लोगों ने एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन नाजुक हालत में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में बहन अंजलि भी चोटिल हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा थाने में हादसे की कोई तहरीर नहीं दी गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घायल युवती को परिजन अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें