फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के दूसरे भाई का भी कोरोना से निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

Fri, 21 May 2021 03:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

कोरोना ने हर तरफ कहर मचाया हुआ है। आज केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के दूसरे तेहरे भाई राहुल बालियान का भी कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
राहुल बालियान का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के एक और तहेरे भाई राहुल बालियान का कोरोना से हो गया है। चार दिन पहले ही उनके दूसरे भाई और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान का कोरोना से निधन हो गया था।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के तेहरे भाई राहुल बालियान (62 वर्ष) निवासी कुटबी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। चार दिन पहले 18 मई को राहुल बालियान के छोटे भाई जितेंद्र बालियान का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। जितेंद्र बालियान कुटबी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान थे। पंचायत चुनाव के दौरान राहुल बालियान और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालत गंभीर होने पर दोनों को ऋषिकेश एम्स में 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।

बता दें कि 18 मई को जितेंद्र बालियान का निधन हो गया। राहुल बालियान भी वेंटिलेटर पर थे। आज शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर संजीव बालियान आज सुबह से ही ऋषिकेश में मौजूद थे। राहुल बालियान का अंतिम संस्कार आज शाम को गांव कुटबी में किया जाएगा। राहुल बालियान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रबंधक थे। चार दिन के भीतर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के दो भाइयों का निधन होने से गांव और क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें