फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में धीरे-धीरे कम हो रहे कोरोना केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में धीरे-धीरे कम हो रहे कोरोना केस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। शहर में अभी मरीज मिल रहे है, जबकि देहात क्षेत्र में काफी हद तक संक्रमण कम हो गया है। बृहस्पतिवार को जहां 40 मरीज ठीक हुए, वहीं 16 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में रिकवरी रेट 98 और पॉजिटिविटी 0.45 प्रतिशत हो गई है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ लैब से 1109 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से एक सैंपल पॉजिटिव आया। बाकी सभी नेगेटिव आए है। इसके अलावा जनपद में एंटीजन जांच और प्राइवेट लैब से कराए गए टेस्ट में 15 मरीज मिले है। इस तरह से बृहस्पतिवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें आठ पुरुष और आठ महिलाएं है। शहर में सात संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघरा में एक, ुबढ़ाना में दो, मोरना में दो, चरथावल में एक, सदर में एक, खतौली में एक, पुरकाजी में एक मरीज मिला है। 40 मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में अब तक 30425 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 29803 ठीक हो गए है। अब जनपद में 358 मरीज बचे है, जिनका उपचार चल रहा है। इसमें से 315 मरीज होम आइसोलेशन में है। सीएमओ ने बताया कि अभी भी सैंपल ज्यादा से ज्यादा लिए जा रहे है। बृहस्पतिवार को 3537 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें