फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जागरूकता को वॉल पेंटिंग की

विज्ञापन
नेहरु युवा केंद्र के कार्यकर्ता ने बनाई पेंटिंग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोरोना जागरूकता को वॉल पेंटिंग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर गांव कूकड़ा में अभियान चलाया। वॉल पेंटिंग, नारा लेखन, साबुन एवं मास्क वितरण कर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं युवा मंडल के सदस्य स्वयं सेवक सार्वजनिक स्थानों पर चित्रकारी करके कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अपनी जान की बाजी लगाकर पीड़ितों की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पेंटिंग बनाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में गांव कूकड़ा में बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। प्रिया सैनी का कहना है कि जो लोग दिन-रात हमारी रक्षा में लगे हैं उनके लिए हमारी तरफ से यह एक छोटा सा प्रयास है। अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की मलिन बस्तियों में रहने वाली जनता को कोविड-19 कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइज का सामान दिया गया। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। स्वयंसेवक ललित, अरुण, आजाद, विजय आदि मौजूद रहे।

नेहरु युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं की ओर से बनाई गइ्र्र पेंटिंग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें