फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में तीन माह से वेतन भुगतान नहीं किए जाने पर संविदा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। कर्मचारी सफाई उपकरणों के साथ वेतन की मांग करते हुए सीएमओ कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। प्रदर्शन करते हुए भुगतान की मांग की। अस्पताल में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में सफाई का ठेका निजी कार्यदायी संस्था एवन फैसिलिटी को दिया गया है। संस्था की ओर से कार्यरत करीब 32 कर्मचारी दो शिफ्टों में सफाई करते हैं। शनिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने काम करने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि तीन माह से मानदेय नहीं दिया गया है। दो सप्ताह पूर्व भी हड़ताल की गई थी लेकिन मानदेय दिलाने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त करा दी गई थी। कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी वेतन देने में आनाकानी कर रही है।
सीएमएस डॉ.संजय वर्मा ने बताया कि पोर्टल अपडेट किया जा रहा है। इसी वजह से कई माह से सफाई कर्मचारियों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया। त्योहार के मद्देनजर कर्मचारी काफी नाराज हैं। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। मंशा, मुनेश, विनय, नरेश, रामफल, सरस्वती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें