फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड पर खंभे पर चढ़कर विद्युत लाइन ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की अचानक सप्लाई चालू होने से करंट से झुलसकर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शहर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। देर रात जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी गुफरान पुत्र सूफी इंतजार शामली रोड बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रूप में काम करता था। बृहस्पतिवार दोपहर गुफरान शहर के शामली रोड पर बुढ़ाना मोड़ के निकट लाइन ठीक करने के लिए गया था। बिजलीघर से शटडाउन लेकर गुफरान हाईवोल्टेज लाइन के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक बिजलीघर से विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे लाइनमैन की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने लाइन बंद करने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। लाइनमैन की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन व लोग शहर कोतवाली जा पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घंटों हंगामे के बाद देर रात विद्युत विभाग द्वारा गुफरान की पत्नी अमरीन को पांच लाख रुपये सहायता राशि का चेक दिया गया। इसके साथ ही पीड़ित परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर जेई तेजपाल सिंह व अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धारा-304-ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में जेई व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें