फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों का बहिष्कार

Thu, 25 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। कलक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन किया। सहारनपुर मंडल के खंड मंत्री रविकांत सैनी ने कहा कि सफलता मिलने तक लेखपाल आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे लेखपालों को संबोधित करते हुए रविकांत सैनी ने कहा कि लेखपाल संवर्ग में एसीपी विसंगति दूर होनी चाहिए। लेखपाल संवर्ग का नाम राजस्व उपनिरीक्षक करने और स्थानांतरण नीति जिला स्तरीय करने आदि को लेकर आंदोलन चल रहा है। लेखपालों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह चौहान ने कहा कि राजस्व निरीक्षक के पदों का सृजन होना चाहिए।

30 अगस्त को होने वाले लखनऊ विधानसभा के धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। बाग सिंह, उत्तम त्यागी, सियानंद, अनिल वर्मा, प्रवीण कुमार, योगेंद्र महले, अनिल कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, मोतीराम, शैलेंद्र शर्मा, रणधीर शर्मा ने विचार रखे। रिषीपाल, सुक्रमपाल, इंद्रवीर, अनिल गौतम, संजीव शर्मा, अरविंद शर्मा, सोमनाथ, विकास कुमार, सतेंद्र बालियान, ब्रह्मचंद सैनी, ओमप्रकाश चौहान, मंगेश वालिया, हरिकृष्ण, सुरेश कुमार, सतेंद्र अग्रवाल आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें