फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों, स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन जारी 

Sat, 10 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यालय में तालाबंदी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर लेखपालों, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी रहा। लेखपालों ने कलक्ट्रेट और संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ ऑफिस पर धरना दिया। उधर, कलक्ट्रेट में ही जनकल्याण उपभोक्ता समिति का धरना जारी रहा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। संघ ने शुक्रवार से आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार भी कर दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग में परेशानी सामने आ गई है। कर्मचारी बीते पांच दिनों से आंदोलनरत हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि मांगे माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का कलेक्ट्रेट में चल रहा आंदोलन 18वें दिन भी जारी रहा।

छह सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल धरने पर हैं। लेखपालों ने आंदोलन में तेजी लाते हुए 14 सितंबर को नगर में पैदल मार्च का निर्णय लिया है। गरीब परिवारों के राशन कार्ड बनाने को लेकर जन कल्याण उपभोक्ता समिति का अनिश्चितकालीन धरना कलक्ट्रेट में जारी रहा।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि जब तक पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बन जाते आंदोलन जारी रहेगा। सर्वोच्च न्यायालय से कानून लागू होने के बाद भी शासन-प्रशासन ढिलाई बरत रहा है। धरने पर सुरेंद्र सिंह, सुरभि, प्रमिला, इरशाद, काजी समीर, राजेश्वरी, रुखसाना, विरेंद्र, नूरजहां, सरिता, सोमनाथ, रविंद्र, धर्मेंद्र, देवीशरण, मेहतून, ब्रहमसिंह, शिवराम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें