फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित शिक्षक नगर में घुसने वाले सभी रास्ते सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन घोषित शिक्षक नगर के सभी रास्ते सील
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके क्षेत्रों को नगरपालिका द्वारा सील करने की कार्रवाई तेज कर दी गई। इनमें बुधवार को सड़क रेल वार्ड-4 की शिक्षक नगर कालोनी के सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया गया।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार और विकास कुमार ने बताया कि देवबंद नगर में 38 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिनको सील करने की कार्रवाई तेज कर दी गई। सड़क रेल वार्ड नंबर-4 में रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी कालोनी, पंजाबी कालोनी, कैलाशपुरम, विवेक विहार, वेद विहार, वृंदावन सिटी और शिक्षक नगर आते हैं। शिक्षक नगर में अभी तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दर्जनभर कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार को नगरपालिका द्वारा शिक्षक नगर के मुख्य मार्ग को छोड़कर वेद विहार, महाराणा प्रताप चौक, परशुराम चौक, डिफेंस कालोनी और लालवाला अंडरपास के रास्तों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ने के बाद भी गांव को नहीं किया सैनिटाइज
देवबंद। बाबूपुर नगली गांव में कोरोना संक्रमित करीब 10 लोगों की पिछले आठ दिन के भीतर मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद भी गांवों को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों को सैनिटाइज कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें