फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी में पानी रोकने के लिए दीवार का निर्माण शुरू

विज्ञापन
खतौली में अशोक विहार कालोनी का पानी रोकने को बनाई जा रही दीवार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कालोनी में पानी रोकने के लिए दीवार का निर्माण शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। बरसात के दिनों में कालोनी में भरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए पालिका प्रशासन ने नाले की दीवार कराना आरंभ कर दी है। नाले की दीवार बनने के बाद गंदा पानी कालोनी में आने से रुक जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में जीटी रोड पर स्थित अशोक विहार कालोनी के बाहर आम का बाग स्थित है। इस बाग के बराबर से जा रहे नाले की दीवार न होने के कारण हल्की बारिश के कारण बाग में नाले का गंदा पानी भर जाता है, इतना ही नहीं यह गंदा पानी बाग के द्वारा कालोनी में आ जाता है। इस समस्या को लेकर कालोनी की समिति के पदाधिकारियों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पालिका में बात की। कई बार नगरपालिका प्रशासन से मिलने के बाद यह सफलता मिली। पालिका प्रशासन ने बाग के पास से जा रहे नाले की दीवार बनाने का भरोसा दिलाया। फिलहाल कालोनी के गणमान्य लोगों का प्रयास सफल रहा। नगरपालिका प्रशासन ने नाले की दीवार बनाने का काम शुरू करा दिया है। माना जा रहा है कि यह दीवार बनने के बाद कालोनीवासियों को गंदे पानी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें