फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूनाखेड़ा में हिंडन नदी पर पुल का निर्माण शुरु

विज्ञापन
तितावी के नूनाखेड़ा में हिंडन नदी पर पुल का शिलान्यास करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालिया - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नूनाखेड़ा में हिंडन नदी पर पुल का निर्माण शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ तितावी। तितावी क्षेत्र में नूनाखेड़ा और अटाली के बीच हिंडन नदी पर पुल का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और क्षेत्रीय विधायक व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने किया। पुल से दोनों ओर 2500 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पुल बनने के बाद कई गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्यमंत्री विजय कश्यप ने सोमवार को गांव नूनाखेड़ा में हिंडन नदी पर पुल का शिलान्यास हवन पूजन के साथ किया। हिंडन नदी पर पुल बनने पर दर्जन भर गांव एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। बुडीना कलां, धौलरी, अटाली, चरौली, मोहम्मदपुर मॉडर्न आदि के ग्रामीणों को इस पुल का लाभ मिलेगा। डॉ बालियान ने बताया कि पुल की लागत 13.96 करोड़ रुपये आएगी। पुल की लंबाई 119.88 मीटर होगी। पुल से नूनाखेड़ा की ओर 1600 मीटर तथा अटाली की ओर 900 मीटर सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। राज्यमंत्री लोकनिर्माण विभाग चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप राज्यमंत्री के सहयोग से पुल की स्वीकृति कराई गई। डॉ बालियान ने बताया कि अब से ढाई माह पहले भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लटियान ने इसका प्रस्ताव भेजा था। लाटियान ने डॉ बालियान के सामने पुल से अटाली की ओर दो रास्तों की बात रखी थी। जिससे धौलरी व बुडीना कलां के ग्रामीणों को और भी फायदा होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यदि दूसरे रास्ते के लिए जमीन मिलती है तो दूसरी सड़क भी बनवाई जाएगी। सोमवार सुबह ग्रामीणों के साथ मंत्रियों ने हवन और भूमि पूजन किया। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री विजय कश्यप, केंद्रीय डॉ संजीव बालियान ने नारियल तोड़ कर और पुष्प चढ़ा कर पुल का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री कश्यप ने बताया कि उप्र सेतु निगम इस पुल का निर्माण करेेगा। इस दौरान धीरज लाटियान, प्रदीश कश्यप, प्रवीण राना, हरपाल कश्यप, पवन प्रधान अटाली, ओम सिंह प्रधान नूनाखेड़ा, पूर्व प्रधान योगेंद्र , प्रमोद प्रधान सुनील लटियान समेत कई गांव के प्रधान और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें