फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में महिलाओं की शांति समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत जनपद पुलिस द्वारा जिले में पहली बार महिलाओं की शांति समिति का गठन किया गया। समिति में दोनों वर्गों की समाजसेवी महिलाओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में शुक्रवार सुबह सीओ सिटी कुलदीप सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं की शांति समिति का गठन किया गया। मिशन शक्ति के तहत गठित की गई महिलाओं की शांति समिति आगामी त्योहारों साथ ही अन्य आयोजनों पर भी पुरुष शांति समिति की तर्ज पर ही काम कर जनसेवा के काम करेगी। महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़ व घरेलूू हिंसा के मामलों में भी शांति समिति की महिलाएं अफसरों के साथ मिलकर उन्हें हल कराने में सहयोग करेंगी।
सीओ सिटी ने कहा कि शांति समिति की महिलाओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। जिसमें सभी महिला सदस्यों का व्हाट्सएप नंबर ऐड किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल उन्हें सूचना देकर उनकी सहायता ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें