फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए लगाया हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी सुनील ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बीते बृहस्पतिवार को उसके पिता ऋषिपाल एजेंसी से ड्यूटी कर देर रात को अपने घर मोरना में आ रहे थे। मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ नाली का विवाद काफी समय से चल रहा था। आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले आदेश व सचिन निवासी करहेड़ा व अशोक निवासी मोरना ने उसके पिता ऋषिपाल से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब वह घर से बाहर आया, तो उसके पिता अचेत होकर जमीन पर पडे़ थे। आरोपी उसे गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। उसने अपने पड़ोसी की मदद से पिता को मोरना के ही प्राइवेट चिकित्सक के पास दिखाया, जहां हालत गंभीर बताते होने पर चिकित्सक ने घायल को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
भोपा थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के परिजनों ने हादसे की वीडियो फुटेज दी है, जिसमे ऋषिपाल अकेले आते हुए दिखाई दे रहे हैं और अचानक गिर जाते हैं। उन्हें आसपास के लोग दौड़कर उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वही पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें