फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
बुढ़ाना में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए मृतक रोहित राणा की फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बिजनौर के स्योहारा थाने में तैनात बाइक सवार कांस्टेबल की बुढ़ाना में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। बुढ़ाना पुलिस की सूचना पर मृतक कांस्टेबल के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव दाहा निवासी रोहित राणा (28) पुत्र ऋषिपाल बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा में तैनात थे। उसने दस दिन का आकस्मिक अवकाश लिया। बुधवार रात वह थाने से अपनी रवानगी करवाकर बाइक से अपने गांव के लिए चल पड़ा। रात करीब 12 बजे बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर भैंसाना चीनी मिल के सामने किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चीनी मिल के एक कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कांस्टेबल की मौत की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह व इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक कांस्टेबल की जेब से मिले आई कार्ड के पीएनओ नंबर को नेट पर डालकर उसका पता सर्च किया गया। कांस्टेबल की तैनाती बिजनौर में मिली। घटना की सूचना पुलिस ने बिजनौर के थाना स्योहारा को दी। बुढ़ाना पुलिस की सूचना पर कांस्टेबल के परिवार में कोहराम मच गया। उसके परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक कांस्टेबल के भाई आदेश ने अज्ञात वाहन चालन के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों पर टूटा गम का पहाड़
बुढ़ाना। बागपत जनपद के गांव दाहा के रहने वाले रोहित राणा की पत्नी शालू छपरौली थाना के गांव सिलाना की रहने वाली है। रोहित राणा की दो साल की बेटी का नाम अवनी है। वह अपने पीछे अपनी पत्नी व मासूम बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें