फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानों की गन्ना भुगतान, विद्युत समस्या, सिंचाई के संकट आदि की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एडीएम वित्त सुनील सिंह को आठ सूत्रीय मांगपत्र दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नानू मियां ने कहा कि प्रदेश का किसान इस समय दुखी है और बहुत सी समस्याओं से जूूझ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार दो वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है। उसे किसानों की पीड़ा की चिंता नहीं है। किसानों को गन्ने का भुगतान मिल नहीं पा रहा है, अकेले हमारे जिले में ही 550 करोड़ का भुगतान बकाया है। भयंकर गर्मी के चलते नहरों में पानी नहीं मिल पा रहा है और नहरों में पानी की कमी है।

केंद्र सरकार ने सर्विस टैक्स में एक बार फिर 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है।   केंद्र और प्रदेश सरकारें जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विज्ञापन पर खर्च कर रही है। नगराध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि बीजेपी में वातावरण में जहर घोलने का काम किया है। धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एडीएम सुनील सिंह को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


उमादत्त शर्मा, जगदीश अरोरा, मुकेश शर्मा, अनिलदत्त शर्मा, हरेंद्र त्यागी, कमल मित्तल, ममनून अंसारी, सतीश शर्मा, विनोद धीमान, मुकेश चौहान, श्याम सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें