फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का किया प्रयास, पुलिस ने छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाबा आंबेडकर मूर्ति के पास किया प्रदर्शन, स्लोगन लिखे पोस्टर जलाए, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम राहुल भट्ट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने छीन कर तोड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरों कुर्सी छोड़ो, चंदा चोरों गद्दी छोड़ो नारे लगाए। बाबा आंबेडकर मूर्ति के पास प्रदर्शन किया। साथ में लाए स्लोगन लिखे पोस्टर जलाए। राष्ट्रपति के नाम एसडीएम राहुल भट्ट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सत्य पाल कटारिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ को पुलिस ने घर पर नजरबंद रखा।
कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह के समय बाबा आंबेडकर मूर्ति के पास एकत्र हुए। उन्होंने यहां नगर अध्यक्ष रंजन मित्तल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पहले से तैनात पुलिस टीम ने छीन कर तोड़ दिया। तो कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखे पोस्टर जलाए। बाद में यहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि वोट की चोरी हो रही है। जनमत की चोरी कर सरकार बना रहे हैं। मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। तेरह करोड़ मतदाताओं के अभी तक चुनाव आयोग ने काट दिए हैं। गुजराती जोड़ी के इशारे पर यह काम हो रहे हैं। जनमत की चोरी, जनमत की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन


रंजन मित्तल ने कहा कि विरोध जताना, पुतला फूंकने कोई गलत कार्य नहीं है। सभी को अपनी बात रखने व कहने का अधिकारी है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को गिरफ्तार किया जाए। उधर, सुबह से ही आंबेडकर मूर्ति के पास पुलिस तैनात रही। इस दौरान सलमान सईद, पूर्व डीजीसी सतपाल सिंह, हर्ष वर्धन त्यागी, आकिल राणा, सुमैया, अफसाना, राकेश पुंडीर, तारिक कुरेशी, रिजवान सिद्दीकी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें