फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस दिलाएगी महिलाओं को अधिकार : धीरज

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के टाउनहाल में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कांग्रेस दिलाएगी महिलाओं को अधिकार : धीरज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रतिज्ञा पत्र में हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी तय की है। प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, नौजवान युवा बेरोजगार हैं।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने टाउन हॉल मैदान में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन किया। धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग और समाज की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिज्ञा पत्र में उचित हक दिलाने का संकल्प लेती है। उन्होंने कहा सपा, बसपा और भाजपा ने पिछले कई सालों से प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है और आज की मौजूदा भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे कर रही है। प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी प्रवीण कुमार, जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, गुफरान काजमी, अकील राना, गीता काकरान, नसीम मियां पूर्व चेयरमैन, युगल किशोर भारती, धीरज महेश्वरी, निवेश राणा, सैय्यद मुनीर, जान मोहममद, नकुल सिरोही, कमलेश सिरोही, दिलशाद मुन्ना सभासद, सलीम अहमद अंसारी सभासद, अब्दुल्ला काजी, मेहराज जहां, सगीर मलिक आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल में काग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करते धीरज गुर्जर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें