फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों में आक्रोश, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर नेहरू पर की थी अभद्र टिप्पणी

Thu, 19 Sep 2019 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम और एसएसपी के नाम ज्ञापन देकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में की अशोभनीय टिप्पणी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

डीएम और एसएसपी को दिए ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक विक्रम सैनी ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के चरित्र को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की है। इससे समस्त समाज एवं विशेष रूप से कांग्रेसजन और ब्राह्मण समाज में रोष है। युवा वर्ग में गहन क्षोभ एवं क्रोध है। अशोभनीय टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष तारीक कुरैशी, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, जुनेद रऊफ, काजी सुल्तान, महिला जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, बिलाल, ममनून अंसारी, सकुशील, नफीस आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें