देवबंद। पत्रकार व कई उर्दू, अंग्रेजी पुस्तकों के लेखक खुर्शीद अनवर आरफी के इंतकाल पर देवबंद मोमिन कांफ्रेंस की शोकसभा में दुख जताया गया, साथ ही उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की गई।
बुधवार को हुई शोकसभा में संगठन के अध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने कहा कि खुर्शीद अनवर के दुनिया से रुखसत होने से कौम व मिल्लत को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मरहूम खुर्शीद अनवर लेखनी के माहिर थे। उन्होंने उर्दू और अंग्रेजी में कई पुस्तकें लिखीं। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इसमें डॉ. शहजाद अंसारी, डॉ. शब्बीर करीमी, हाजी यासीम, सलाहुद्दीन, जर्रीन अंसारी, खालिद हसन, शमशाद मलिक, साजिद अंसारी, हमजा, तहसीन खां आदि मौजूद रहे।