फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ
विज्ञापन

खतौली। शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कस्बे के थानेश्वर महादेव मंदिर स्थित शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में सर्वप्रथम रविवार सुबह पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. अश्वनी लोचन ने कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि संस्कृत विद्यालय में शुरू किए गए कंप्यूटर कक्ष में चार कंप्यूटर लगाए गए हैं। इससे संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कंप्यूटर से आधुुनिक शिक्षा का भी ज्ञान प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य मगनानंद चमोला, कृष्णगोपाल शर्मा, ब्रजेश कुमार, आचार्य प्रदीप शर्मा, नयन लोचन, साधुराम स्वामी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल, ब्रिजेश कुमार, इंद्रपाल, विरेंद कंसल, संजीव कंसल, आशीष भारद्वाज, डॉ. एनके त्यागी, मुकेश शर्मा, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें